Search

 
 
 

गिरिडीह : जमुआ में अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर जब्त

 
Jamua (Giridih) : जमुआ के अंचलाधिकारी संजय पांडेय व थाना प्रभारी मणिकांत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को बालू तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए. बालू सभी  जब्त ट्रैक्टरों को जमुआ थाना लाया गया. सीओ ने आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी से अनुरोध किया है. जानकारी के अनुसार, जमुआ-खोरीमहुआ पथ पर पोबी मोड़ के पास से बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त किए गए. वहीं, डोमनपहाड़ी-धुरगडगी पथ पर तारा के समीप एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही