Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर जब्त, तस्कर फरार

खनन निरीक्षक विश्वनाथ उरांव ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई. मटरुखा व आसपास में भारी मात्रा में अवैध बालू डंप मिला है. इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ विभाग प्राथमिकी दर्ज कराएगा.
Advertisement
Advertisement

Giridih : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बालू की तस्करी के खिलाफ खनन विभाग व पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है. टीम ने मटरुखा पंचायत के पीरटांड़ जाने वाले फतेहपुर पुल के पास से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किये. वहीं, पालमो पंचायत व बंदरकूपी के समीप से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए.


इसके बाद टीम महतोडीह पहुंची, जहां सैकड़ों ट्रैक्टर बालू डंप किया हुआ मिला. भनक लगते ही तस्कर वाहन के साथ फरार हो गए थे. पालमो व बराकर नदी क्षेत्र में भी छापेमारी अभियान चलाया गया. मिली जानकारी के अनुसार, तस्कर गिरिडीह सदर प्रखंड के मटरुखा, हजारीबाग व पीरटांड़ से गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क के बराकर नदी तट से बालू निकालकर कर धनबाद जिले में विभिन्न स्थानों पर भेजते थे.

 

खनन निरीक्षक विश्वनाथ उरांव ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई. मटरुखा व आसपास में भारी मात्रा में अवैध बालू डंप मिला है. इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ विभाग प्राथमिकी दर्ज कराएगा. जिले में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा. वहीं, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा कि बालू तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही