Search

 
 
 

गिरिडीह : जमुआ की 500 महिला लाभुक रांची में आयोजित मंईयां सम्मान समारोह में हुईं शामिल

 
Jamua (Giridih) : रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में सोमवार को आयोजित मंईयां सम्मान समारोह में जमुआ प्रखंड की 500 महिला लाभुक शामिल हुईं. प्रखंड प्रशासन ने उन्हें रांची ले जाने के लिए 8  लग्जरी बसों की व्यवस्था की थी. समारोह में पूरे राज्य से 5661791 महिला लाभुकों को बुलाकर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाना था. इसके लिए गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों से महिला लाभुकों को रांची ले जाया गया. महिलाओं को रांची ले जाने के लिए जमुआ बीडीओ अमल कुमार व सीओ संजय पांडेय ने खुद मोर्चा संभाला था. दोनों पदाधिकारी कड़ाके की ठंड में सोमवार की अहले सुबह चार बजे प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभी पंचायतों से को-ऑर्डिनेट कर क्लस्टर पर बसों को भेजवाया, जहां से उन्हें रांची ले जाया गया. बीडीओ अमल कुमार ने बताया कि जमुआ प्रखंड की सभी 42 पंचायतों में आठ क्लस्टर बनाया गए थे, जिसमे मुख्य रूप से प्रखंड कार्यालय जमुआ, नवडीहा, रेम्बा, मिर्जागंज, चितरडीह, तारा व जोरासांख शामिल हैं, जहां प्रत्येक बस के साथ आधे दर्जन कर्मियों को लगाया गया था. यह भी पढ़ें : मंईयां">https://lagatar.in/arrangements-for-mainiyan-samman-yojana-program-are-in-good-order/">मंईयां

सम्मान योजना कार्यक्रम की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त, सभी ने सराहा
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही