Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : 55 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण से सिकुड़कर हो गई 15 फीट

Advertisement
Advertisement

गुंडरी के ग्रामीणों ने सीओ से की अतिक्रमण हटाने की मांग

Dhanwar (Giridih). : धनवार प्रखंड के गुंडरी पंचायत के ग्रामीणों ने धनवार के अंचलाधिकारी को आवेदन देकर रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि पंचायत गुंडरी मौजा के खाता नंबर 122, प्लॉट नंबर 440 में पीडब्ल्यूडी रोड 55 फीट चौड़ा और 600 फीट लंबा है. इस रास्ते से अरखांगो व गुंडरी पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों का वर्षों से आवागमन होता रहा है, लेकिन कुछ दबंग लोगों ने सड़क का अतिक्रमण कर दिया है. इससे रोड की चौड़ाई 15 फीट ही रह गई है. जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी खोरी महुआ को भी दी गई है. आवेदन में मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान, 20 सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, जिप सदस्य मोहम्मद सिराज अंसारी, मुखिया सुखी देवी, रेणु देवी, चंद्रशेखर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील प्रकाश, वार्ड सदस्य सविता देवी, मंजू देवी, विनोद यादव आदि ने हस्ताक्षर कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही