Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बेंगाबाद से 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 15 सिम व 4 एटीएम कार्ड बरामद

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर हुई है. गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी व साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस ने छापेमारी कर साइबर अपराधियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों में बेंगाबाद के चितमाडीह का फिरोज अंसारी, जामताड़ा जिले के नारायणपुर डाभाकेंड का अनिल कुमार मंडल, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गपेय का बबलू कुमार, जमुआ थाना क्षेत्र के चुंगलो का आशीष मंडल, हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बारवा के बंटी कुमार व अंकित कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार साइबर आरोपियों के पास से पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, अलग-अलग मोबाइल कंपनियों के 15 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 3 पैन कार्ड और 2 आधार कार्ड बरामद किए हैं. साइबर डीएसपी ने बता कि आरोपी एयरटेल पेमेंट बैंक का कर्मी बनकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ओटीपी और पासवर्ड प्राप्त करते थे और उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. साथ ही स्कोका एप के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे की ठगी करते थे.. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pakur-bjp-members-donated-blood-on-the-birthday-of-babulal-marandi-2-news-together/">

पाकुड़ : भाजपाइयों ने बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर किया रक्तदान समेत 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही