Search

 
 
 

गिरिडीह : पीरटांड़ में दो सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

 

गंभीर रूप से घायलों का गिरिडीह के अस्पताल में चल रहा इलाज

Pirtand (Giridih) : गिरिडीह जिले के पीरटांड़  थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्धटनाओं में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की स्थिति नाजुक है. उनका गिरिडीह के अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों दुर्घटनाएं 20 अगस्त रविवार देर शाम की बताई जाती हैं. खुखरा में हरकटवा नदी के पास ऑटो पलटने से महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ऑटो खुखरा की ओर जा रहा था. हरकटवा नदी के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गया. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया गया. घायलों में प्रेमजीत हजाम व सरयू मंडल की पत्नी शामिल है. खुखरा के मुखिया सुनैना पाठक ने बताया कि प्रेमजीत हजाम को गंभीर चोट है. दूसरी घटना में पीरटांड़ के खरपोक स्थित दुमुहनवा नदी के पास दो बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड़ भेजा गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया, जबकि दो का इलाज पीरटांड़ में ही चल रहा है. एक घायल का नाम एतवारी मुर्मू (28 वर्ष) है. वह डुमरी के चुटरूबेड़ा की रहने वाली है. यह भी पढ़ें : अपडेट">https://lagatar.in/update-mafia-reached-giridih-to-lay-siege-to-disputed-land-3-injured-in-fight/">अपडेट

: गिरिडीह में विवादित जमीन की घेराबंदी कराने पहुंचा माफिया, मारपीट में 3 घायल  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही