Giridih : गिरिडीह के पचंबा कान्दू टोला के करीब 60 युवाओं ने भाजपा छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है. उत्सव उपवन में आयोजित समारोह में पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रमोद कंधवे के प्रयासों से युवाओं ने झामुमो में शामिल होने का फैसला लिया.
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौजूदगी में युवाओं को झामुमो की सदस्यता दिलाई गई. सभी ने पार्टी की विचारधारा पर चलने व संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. मंत्री सुदिव्य कुमार ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि झामुमो हमेशा गरीब, आदिवासी, दलित व आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है. युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र का विकास गति पकड़ेगा. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने इसे पार्टी के प्रति युवाओं के भरोसे का प्रतीक बताया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.