Search

गिरिडीह : शिविर में 65 दिव्यांगों की हुई जांच

Giridih : सदर अस्पताल में 25 मार्च को आयोजित मासिक दिव्यांग शिविर में 65 दिव्यांगों की जांच की गई. जांच की जिम्मेवारी सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉ. रवि महर्षि, डॉ. फजल अहमद व डॉ. वीरेंद्र कुमार को सौंपी गई थी. प्रत्येक माह 8 व 25 तारीख को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाता है. दिव्यांगता प्रतिशत की जांच कर प्रमाण पत्र दिया जाता है. प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगों को सरकारी सुविधाएं मुहैया की जाती है. पूर्व में मानसिक रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन व नेत्र रोग विशेषज्ञ एक साथ दिव्यांगों की जांच करते थे. इधर चिकित्सकों की कमी के कारण व्यवस्था बदल दी गई है. इस वजह से दूरदराज से आने वाले दिव्यांगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=589088&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने किया मांझी थान का शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp