Search

 
 
 

गिरिडीह :  बिजली के तार की चपेट में आने से 7 मवेशियों की मौत, तीन महिलाएं झुलसीं

 
Gawan(Giridih) :  गावां थाना क्षेत्र स्थित नगवां पंचायत के चक गांव में बुधवार देर रात लगभग 1 बजे  बिजली का तार टूट कर गिर गया,जिससे सात मवेशियों की मौत हो गयी, जबकि इसकी चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गयीं, जिनका इलाज गावां सीएचसी में चल रहा है.

बुधवार  देर रात अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजली का तार महेंद्र यादव और अर्जुन यादव के घर के ऊपर से गया हुआ था. तार काफी जर्जर था. बुधवार  देर रात अचानक तार टूट कर गिर गया. जिससे मौके पर ही सात मवेशियों की मौत हो गयी. यह देख जब घर के लोग बाहर निकलने लगे तो बिजली के तार में सट कर तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गयी. इसके बाद महिलाओं के परिजनों ने  मुखिया मेराज उद्दीन को सूचना दी और झुलस गयी महिलाओं को गावां सीएचसी भेजा .

बिजली विभाग को आवेदन देकर जर्जर तार बदलने की मांग की गयी थी

घटना के संबंध में बताया गया कि फुलवा देवी पति महेंद्र यादव, मन्नो देवी पति अर्जुन प्रसाद यादव व रविता देवी पिता अर्जुन यादव गंभीर रूप से झुलस गयी हैं. साथ ही महेंद्र यादव के दो बैल व दो बछड़े, अर्जुन यादव की दो गायें व एक बछड़े की मौत हो गयी है. नगवां मुखिया मेराज उद्दीन ने कहा कि पूर्व में बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर जर्जर तार   बदलने की मांग की गयी थी, लेकिन विभाग की और से कोई पहल नहीं की गयी .  जिससे आज सात मवेशियों की मौत हो गयी. जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस  गयी .

 बिजली विभाग की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटी है 

उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटी है. विभाग जल्द बिजली के तार को बदले ,नहीं तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा . उन्होंने कहा कि झुलस गयी महिलाओं को गावां अस्पताल भेजने के लिए जब 108 एम्बुलेंस में फ़ोन किया, तो उन्होंने कहा कि 10 मिनट में भेजते हैं . जबकि 30 मिनट के बाद फ़ोन करने पर  बताया कि एम्बुलेंस की सुविधा नहीं दे सकते हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही