Search

 
 
 

गिरिडीह : मिठाई फैक्ट्री द्वारा बनाये गये गड्ढे में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत

 
Dumri (Ranchi) : डुमरी थाना क्षेत्र के आइबीपी के समीप गड्ढ़े में डूबने से एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई. वह सोमवार की दोपहर तीन बजे घर से खेलने की बात कहकर निकला था. देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. काफी खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला. देर शाम घर से कुछ दूर बने एक गड्ढ़े में खोजबीन की गई तो पता चला बच्चा उसी में डूबा है. देर रात करीब 10 बजे बच्चे के शव को गड्ढ़े से बाहर निकाला. यह गड्ढ़ा वर्षों से संचालित मिठाई निर्माण फैक्ट्री से निकलने वाले गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी को जमा करने के लिए खुले में बनाया गया है. गड्ढ़े से शव निकाले जाने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को गिरिडीह भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हालांकि मामले को रफादफा करने के लिए स्थानीय कुछ सफेदपोश ने आपाधापी शुरू कर दी थी, ताकि कुछ मुआवजा राशि दिलाकर मामला सलटा दिया जाये. मगर मृतक के पिता अवैध रूप से मिठाई निर्माण फैक्ट्री संचालित करने का आरोप लगाकर दोषी संचालक पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग स्थानीय पुलिस-प्रशासन से की है. मृतक आइबीपी निवासी शिवा महतो का पुत्र रवि कुमार महतो था. बता दें कि क्षेत्र में मिलावटी मिठाई,लड्डू एवं अन्य मिठाई निर्माण का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. हालांकि बीच- बीच में ऐसे धंधेबाजों के खिलाफ तो कार्रवाई होती है, लेकिन फिर चालू हो जाता है . डुमरी के निवर्तमान एसडीएम प्रेमलता मुर्मू गिरिडीह खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ मिलकर क्षेत्र में संचालित मिठाई निर्माण फैक्ट्री,मिलावट मसाला निर्माण और प्रतिबंधित गुटखा बेचने एवं भंडारण करने वाले के विरूद्ध छापेमारी या सील अभियान समय-समय पर चलाती रहती थी. इधर घटना की खबर सुनकर बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, मुखिया प्रतिनिधि निर्मल जायसवाल, पूर्व मुखिया फलजीत महतो, प्रीतम महतो, तुलसी साव, मिश्रीलाल महतो आदि शोकाकुल परिवार से मिल सांत्वना दी. इसे भी पढ़ें : सांसदों">https://lagatar.in/publics-displeasure-with-mps-increased-difficulties-for-new-candidates/">सांसदों

से जनता की नाराजगी, नये उम्मीदवारों की बढ़ी मुश्किलें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही