Giridih : सदर अस्पताल में 25 फरवरी को मासिक दिव्यांग शिविर में कुल 70 दिव्यांगों की जांच हुई. जांच के लिए चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी. टीम में शामिल चिकित्सक अलग-अलग समय पर बैठे. इस वजह से जांच कराने आए दिव्यांगों को परेशानी उठानी पड़ी. टीम में डॉ. रवि महर्षि, डॉ. फजल अहमद व डॉ. वीरेंद्र कुमार शामिल थे. डॉ. रवि महर्षि निर्धारित समय पर सुबह 9 बजे पहुंच गए. अन्य चिकित्सक देरी से आए. जानकारी मिली कि शिविर के साथ-साथ ओपीडी भी खुला है. ओपीडी में चिकित्सकों की ड्यूटी लगी थी. इस वजह से चिकित्सक बारी-बारी से बैठेंगे. शिविर में जांच कराने आए दिव्यांगों को 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=564481&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : चोरी की 18 बाइक समेत चार गिरफ्तार, अंतर्जिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा [wpse_comments_template]
गिरिडीह : शिविर में 70 दिव्यांगों की हुई जांच

Leave a Comment