Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय में एक ही परिवार से 8 लोग खाना खाने के बाद बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

 
Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भदवाखुर्द गांव में एक ही परिवार से 8 सदस्य मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अचानक बीमार हो गए. सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया. बीमार लोगों में विणा देवी, रंजु देवी, गुड़िया देवी, ममता देवी, नमिता कुमारी, पायल कुमारी, रितिका कुमारी,रेशम कुमार शामिल हैं. बताया गया कि सभी ने  रात में रोटी व आलू की सब्जी खाई और एक ही कमरे में सोने चले गए. कुछ देर बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी. किसी को उलटी, तो किसी को सिर दर्द की शिकायत हुई. कुछ तो बेहोश भी हो गए. सदर अस्पताल गिरिडीह में पहले से इलाजरत सुनील यादव ने घटना की जानकारी गांव के युवक अशोक साव को देते हुए मदद की गुहार लगाई अशोक साव ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर जानकारी ली और तुरंत घटना की सूचना अहिल्यापुर थाना को दी. अहिल्यापुर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से सभी बीमार लोगों को सदर अस्पताल गिरिडीह भेजवाया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-zip-vice-president-accuses-tundi-mla-of-arbitrariness/">धनबाद

: जिप उपाध्यक्ष ने टुंडी विधायक पर लगाया मनमानी का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही