Search

 
 
 

गिरिडीह : अखाड़ा खेलने में आग का गोला छिटका, किशोर झुलसा

 
लूक धूनने के दौरान आग को गोला छिटकर किशोर पर गिरा, बड़ा हादसा टला
Giridih : पुलिस प्रशासन जहां एक ओर मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को सक्रिय है. वहीं दूसरी ओर मुहर्रम के आखाड़ा के दौरान आग का करतब दिखाए जा रहे हैं, यह अखाड़ा में शामिल लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसी ही घटना यहां घटी है. 25 जुलाई की रात शहर के बरवाडीह पुलिस लाईन के पास अखाड़ा कमेटी की ओर से कराए जा रहे प्रैक्टिस के दौरान आग जलाकर लूक धूनने के दौरान आग को गोला छिटकर 14 वर्षीय अवेश रजा पर जा गिरा, जिससे वह झुलस गया. आनन-फनन में उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में बच्चे के पिता मो एहसान अंसारी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत भी की है. बच्चे के पिता ने आरोप लगाया है कि उनका बच्चा मौके पर खड़ा था, तभी अचानक एक युवक आग जलाकर लूक धूनने लगा. जो उनके बच्चे के चेहरे पर लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया. उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई करते हुए कहा कि मुहर्रम के अखाड़े के दौरान इस तरह के करतब पर रोक लगाएं, अन्यथा कोई बड़ी घटना भी हो सकती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=712251&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चंदौरी सकरी नदी में बाईक सहित गिरा युवक, घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही