Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत

Giridih : तिसरी प्रखंड में बरमसिया मोड़ के निकट 28 जनवरी को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के तेलोडीह निवासी दुर्गा पासवान के पुत्र सिकंदर पासवान के रूप में हुई है. वह किसी काम के सिलसिले में चंदौरी आया था. वापस जाते समय बरमसिया मोड़ के निकट बाइक असंतुलित होने से वह सड़क पर गिर पड़ा. गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पाकर तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया. खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी. मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=538082&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 21 फरवरी को ढ़िबरा बेचने समाहरणालय कूच करेंगे बाबूलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही