Search

 
 
 

गिरिडीह : मुठभेड़ में एक अपराधी को लगी गोली, घायल

 
अपराधियों के मूवमेन्ट की सूचना पर सक्रिय हुई थी पुलिस, तीन थाना ने चलाया संयुक्त अभियान
गिरिडीह : सात जुलाई की देर रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोलीमारण (महेशलुंडी) के पास पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है. जिसे इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है. घायल अपराधी की हालत गंभीर है. घटना के विषय में स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में मुठभेड़ हुई थी. जिसके बारे में सुबह पता चला. वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि घिर जाने के बाद पहले अपराधियों की ओर से गोली चलाई गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई.

कैसे हुई मुठभेड़

डुमरी अनुमंडल के हरलाडीह पुलिस शुक्रवार की देर रात अपराधियों के मूवमेन्ट की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की थी. डुमरी अनुमंडल, सदर और मुफस्सिल थाना की संयुक्त घेराबंदी देखकर स्विफ्ट सवार अपराधी गिरिडीह की ओर भागने लगे. पुलिस के पीछा करने पर वे तीनकोनिया मोड़ से बाबाजी कुटिया रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास फंस गए. यहीं अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक को गोली लगी बाकी अपराधी भागने में कामयाब रहे. वहीं पुलिस आगे की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-police-disclosed-high-profile-robbery-of-five-crores-3-24-crores-recovered-6-arrested/">यह

भी पढ़ें :गिरिडीह : पांच करोड़ के हाईप्रोफाइल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3.24 करोड़ बरामद, 6 गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही