Giridih : गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने गांडेय पुलिस के सहयोग से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी का नाम गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह निवासी मिनेश कुमार मंडल है. उसके पास से एक मोबाइल, दो एसबीआई एटीएम कार्ड और एक पेन कार्ड जब्त किया गया. साइबर थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 07/2023 दर्ज कराकर उसे 10 मार्च को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी डीएसपी संजय राणा ने दी. कहा कि वह चेन्नई की एक महिला से 55 हजार रुपए की साइबर ठगी किया था. उसने गांडेय के पते पर ब्लू डार्ट कोरियर से फर्जी मोबाइल नम्बर देकर दो मोबाइल मंगवाया था. साइबर थाना पुलिस को इस संबंध में 6 मार्च को सूचना मिली. सूचना के आलोक में सनहा दर्ज कर फर्जी मोबाइल नम्बर धारक का सत्यापन किया गया. तहकीकात करने पर फर्जी मोबाइल नम्बर धारक वह गिरफ्तार साइबर अपराधी ही निकला. साइबर थाना प्रभारी आदिकान्त महतो के नेतृत्व में गांडेय थाना प्रभारी हसनैन, ईजी बागे, सुबल कुमार दे ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है. उसके पास से जब्त मोबाइल में अन्य साइबर अपराधियों के भी नम्बर मिले हैं. उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. इसके पूर्व वह वर्ष 2020 में साइबर अपराध के जुर्म में जेल की सजा भुगत चुका है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=575374&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment