Search

 
 
 

गिरिडीह : बैंक का खाता सुधरवाने आयी छात्रा को जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

 
पुलिस ने कहा, घर से कई बार भाग चुकी है छात्रा
Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र की एक दलित नाबालिग छात्रा का जंगल में ले जाकर इसी थाना क्षेत्र के एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक ने पीड़िता को वापस लाकर गावां बैंक ऑफ इंडिया के पास छोड़कर फरार हो गया. छात्रा के अनुसार वह अपने बन्द बैंक खाता को चालू करवाने 20 जुलाई  को बैंक ऑफ इंडिया गावां शाखा गई थी. इसी दौरान आरोपित युवक ने उसे अपना मोबाइल नम्बर दिया. इसके बाद छात्रा घर चली गई. उसी रात दोनों के बीच फोनपर बातचीत हुई. इसके बाद युवक ने 21 जुलाई को पुनः छात्रा को बैंक के पास मिलने को बुलाया. शुक्रवार को जब छात्रा बैंक पहुंची तो वहां से युवक उसे बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर पटना गांव से आगे जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे वापस बैंक के पास लाकर छोड़ दिया और कहने लगा कि तुम अपने घर जाओ हम अपने घर जाते हैं. हालांकि इस दौरान छात्रा उसी के साथ जाने की जिद कर रही थी परंतु युवक उससे दो-तीन दिन में शादी कर लेने की बात कहकर वापस चला गया. इसके बाद छात्रा बैंक के पास ही हंगामा करने लगी कि चन्दन कुमार नामक युवक उसके साथ गलत किया और बैंक के पास लाकर छोड़ दिया. हंगामा होते देख लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद छात्रा गावां थाना जाकर आपबीती बताई.

छात्रा को पहले भी भेजा जा चुका है सुधार गृह 

जैसे ही छात्रा थाना पहुंची तो थाना प्रभारी ने कहा कि यह छात्रा इससे पूर्व में भी घर से कई बार भाग चुकी है. एक बार स्वजनों के आवेदन पर इसे देवघर से बरामद भी किया गया था. साथ ही उसे कुछ माह के लिए बाल सुधार गृह भी भेजा गया था. इधर पुलिस छात्रा के साथ हुए इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है, जबकि छात्रा समाचार लिखे जाने तक गावां थाना में ही मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706630&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : जिप सदस्य ने सीओ से मांगी कूड़ा स्टॉक करने की जमीन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही