Search

 
 
 

गिरिडीह : गजराजों के झुंड ने मचाया उत्पात, दहशत में ग्रामीण

 
आधा दर्जन घरों को किया क्षतिग्रस्त
Saria (Giridih). : सरिया थाना क्षेत्र के मंधनिया में गत रात हाथियों के झुंड ने हमला बोल दिया. इस दौरान हाथियों ने लगभग आधा दर्जन लोगों के घर व बाड़ी की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि दर्जनों हाथियों का झुंड देररात गांव में घुसकर उत्पात मचाया. इस बीच ग्रामीणों ने मशाल जलाकर व टीन बजाकर हाथियों को खदेड़ा. लोगों ने इसकी सूचना जिला परिषद सदस्य सह आजसू नेता अनूप पांडेय को दी. जिसके बाद अनूप पांडेय की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

हाथियों से ग्रामीणों की रक्षा करे वन विभाग : अनूप पांडेय

जिप सदस्य अनूप पांडेय ने मंधनिया पहुंचकर भुक्तभोगियों से मुलाकात कर क्षति का जायजा लिया. उन्होंने घटनास्थल से ही वन विभाग से संपर्क कर हाथियों से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की. श्री पांडे ने बताया कि बीते कई सालों से पूरे क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड तांडव मचा रहा है. इससे क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान हुआ हैँ. लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ ही जान भी गंवाना पड़ा है. वन विभाग इसपर तत्काल पहल करें. विभाग जंगली हाथियों के लिए कॉरिडोर की मुकम्मल व्यवस्था करे, ताकि ग्रामीणों को नुकसान नहीं उठाना पड़े. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709910&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दुष्कर्म के आरोपित युवक को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही