Search

 
 
 

गिरिडीह : उसरी नदी पर जर्जर पुल की जगह बनेगा नया पुल

 
Suresh Singh Giridih : गिरिडीह (Giridih)- गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित उसरी नदी पर जर्जर पुल की जगह नया पुल बनेगा. इसके निर्माण पर 6 करोड़ 57 लाख रुपये से ज्यादा की लागत आएगी. नया पुल का शिलान्यास 24 नवंबर 2018 को तत्कालीन विधायक निर्भय शहाबादी ने किया था. किसी कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. पुरानी टेंडर रद्द कर नई टेंडर निकाली गई है. आगामी जुलाई महीने में निविदा का निष्पादन होगा. जर्जर पुल के कारण इस मार्ग पर विगत पांच-छह वर्षों से आवागमन पर रोक है. दोनो ओर जर्जर पुल का बोर्ड भी लगा है. जर्जर पुल के उस पार गिरिडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय है. आवागमन पर रोक लगा होने से कार्यालय जाने के लिए लोगों को 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है. बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुंजुकांत का कहना है कि वर्ष 2018 में बीजेपी सांसद रविंद्र राय और विधायक निर्भय शहाबादी ने इस पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. 2019 में रघुवर दास सरकार सत्ता से हटने के कारण पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. पुल को लेकर हेमंत सोरेन सरकार की मंशा साफ नहीं है. पुल निर्माण का श्रेय हेमंत सोरेन सरकार लेना चाहती है. इसलिए पुरानी टेंडर रद्द कर नई निकाली गई है. स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का कहना है कि जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल निर्माण की मांग पुरानी है. निर्माण कार्य के लिए नई टेंडर निकाली गई है. Edited by- Baidyanath Jha यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=337345&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार शिक्षक की मौत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही