Giridih : मकतपुर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के नीचे 2 जून को एक वृद्ध महिला का रुपयों से भरा बैग स्कूटी पर सवार भाई-बहन की जोड़ी ले उड़ी. भुक्तभोगी महिला का नाम नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट निवासी सावित्री देवी है. वह इंडियन ओवरसीज बैंक की मुख्य शाखा से 21 हजार रुपए की निकासी कर नीचे उतरी और बैंक के नीचे स्थित दुकान से सब्जी खरीदने लगी. सब्जी लेने के लिए वह बैग नीचे रखी. इसी दौरान स्कूटी से गुजर रही भाई-बहन की जोड़ी थैला लेकर फरार हो गई. भाई-बहन की इस जोड़ी का नाम सदर प्रखंड के मटरूखा निवासी संतोष कुमार और गुड़िया देवी है. संतोष शारीरिक रूप से दिव्यांग है. घटना को अंजाम देने के थोड़ी देर बाद बहन गुड़िया पुनः बैंक लौटी और राशि निकासी के लिए काउंटर पर खड़ी हुई. इसी बीच भुक्तभोगी महिला सब्जी विक्रेता के साथ बैंक पहुंची और हंगामा करने लगी. हंगामा होते देख वहां लोग जमा हो गए. इसी बीच सूचना पाकर नगर थाना पुलिस बैंक पहुंची और संतोष की पिटाई की. पिटाई से डरा संतोष ने अपने अंडरवियर में छुपाकर रखे 7 हजार रुपए निकाल कर दिए. कहा कि बैग में इतनी ही रकम थी. नगर पुलिस ने फटकार लगाई तो बाकी बचे रकम 14 हजार स्कूटी की डिक्की से निकाल कर दिया. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आई. समाचार लिखे जाने तक कागजी कार्रवाई की जा रही थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654809&action=edit">यह
भी पढ़ें : गांडेय : स्कूल का ताला तोड़ एलसीडी व खेल सामग्री की चोरी [wpse_comments_template]
गिरिडीह : वृद्ध महिला का रुपयों से भरा बैग ले उड़ी भाई बहन की जोड़ी
Leave a Comment