Search

 
 
 

गिरिडीह : टायर फटने से सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

 
Gawan (Giridih) : गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर मल्हेत के पास टायर फटने के कारण सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गयी. इस हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान अमतरो निवासी 42 वर्षीय मनोज मुशहर के रूप में हुई है. परिजन घायलों को इलाज के लिए बाहर ले गये है. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर गावां थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, सवारी गाड़ी गावां से नवादा की ओर जा रही थी. तभी मल्हेत के पास अचानक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी से असंतुलित होकर सड़क के किनारे बिजली खंभे और रेलिंग से टकराकर सड़क के नीचे आ गयी.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही