Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : श्री सम्मेद शिखर विवाद सुलझाने को लेकर हुई विशेष बैठक

Giridih : जैनियों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर विवाद सुलझाने को लेकर मधुबन गेस्ट हाउस में 8 जनवरी को विशेष बैठक हुई. बैठक में गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु, एसडीओ विशालदीप खल्को, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जैन समाज के प्रतिनिधियों के अलावा संथाल व गैर संथाल स्थानीय लोगों ने भाग लिया. बैठक में सहमति बनी कि पूर्व की तरह सभी समुदाय पारसनाथ में सह अस्तित्व की भावना बनाए रखेंगे. जैन समाज को भी अपने तीर्थ स्थल का दर्शन करने में कोई परेशानी न हो तथा संथाल आदिवासी को भी अपने उपासना स्थल मरांग बुरु जाने में परेशानी न हो. बैठक में इस पर भी सहमति बनी कि पारनाथ को लेकर जैन समाज नया नियम नहीं बनाएगा. पहले की तरह दोनों समाज अपने धार्मिक रीति-रिवाज का पालन कर तीर्थ स्थल का दर्शन करेंगे. विधायक के सुझाव पर एसडीओ की अध्यक्षता में एक अनुमंडल स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी. कमेटी में एसडीओ, बीडीओ, सीओ, जैन समाज के दिगंबर और श्वेतांबर पंथ के सदस्य, स्थानीय जन प्रतिनिधि व मरांग बुरु के धर्मांधिकारी शामिल किए जाएंगे. सांसद व विधायक इसके पदेन सदस्य होंगे. वार्ता को सकारात्मक बताया गया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520910&action=edit">गिरिडीह

: देवरी में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही