Search

गिरिडीह : गांडेय में 11हजार वोल्ट के बिजली पोल से लटक कर युवक ने दे दी जान

Gandey (Giridih) : गांडेय थाना क्षेत्र के ईरचिट्ठा गांव स्थित मैदान में सोमवार की दोपहर एक युवक ने 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से लटककर अपनी जान दे दी. मृत युवक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पेसराटांड़ गांव निवासी छोटेलाल मरांडी के पुत्र अनिल मरांडी के रूप में की गई. ग्रामीणों की सूचना पर गांडेय थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि अनिल मरांडी अपनी पत्नी अनीता के साथ रविवार को गांडेय के मंडरडीह स्थित अपने मनु किस्कू के घर आया था. उसकी शादी एक साल पहले हुई थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें जेसीआई">https://lagatar.in/election-of-new-team-of-jci-ranchi-for-the-year-2025-prateek-becomes-the-president/">जेसीआई

रांची की वर्ष 2025 की नई टीम का चुनाव, प्रतीक बने अध्यक्ष

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp