Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सड़क पार करते युवक को टैंकर ने रौंदा, मौत

Advertisement
Advertisement
Giridih :  डुमरी थाना अंतर्गत आईबीपी मोड़ के पास बुधवार देर रात सड़क पार करते युवक को टैंकर ने कुचल दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. गेंदो सिंह (21 वर्षीय) विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत बड़ीखरना गांव का रहने वाला है. लेकिन पिता दुलार सिंह की मौत के बाद वह डुमरी में अपनी बहन के घर पर रहता था. गेंदो सिंह वहां मजदूरी का काम करता था. सूचना पर पहुंची डुमरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक के शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी.

काम करके घर लौट रहा था युवक

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार देर रात गेंदो काम करके बहन के घर डुमरियाटांड़ लौट रहा था. मीना हॉस्पिटल के सामने जब वह सड़क पार कर रहा था, उसी समय रांची की ओर से आ रही टैंकर ने उसे बीच सड़क पर कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से टैंकर को पकड़ लिया गया और डुमरी पुलिस के हवाले कर दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही