Giridih : डुमरी थाना अंतर्गत आईबीपी मोड़ के पास बुधवार देर रात सड़क पार करते युवक को टैंकर ने कुचल दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. गेंदो सिंह (21 वर्षीय) विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत बड़ीखरना गांव का रहने वाला है. लेकिन पिता दुलार सिंह की मौत के बाद वह डुमरी में अपनी बहन के घर पर रहता था. गेंदो सिंह वहां मजदूरी का काम करता था. सूचना पर पहुंची डुमरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक के शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी.
गिरिडीह : सड़क पार करते युवक को टैंकर ने रौंदा, मौत
Last Updated: Oct 12, 2023 12:00 AM (IST)