Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मोबाइल से गाना सुनते ट्रैक पर दौड़ रहा रहा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत

Advertisement
Advertisement

पचंबा थाना क्षेत्र के बनखंजो गांव के समीप हादसा

Giridih : गिरिडीह जिले के के पचंबा थाना क्षेत्र के बनखंजो गांव के समीप 15 अगस्त की देर शाम एक युवक का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची पचंबा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच-पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. युवक धनवार का रहने वाला था और सिहोडीह में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करने के साथ पुलिस बहाली की तैयारी कर रहा था. मृतक का नाम अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार, युवक मंगलवार की शाम मोबाइल में ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए बनखंजो गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर दौड़ रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही न्यू गिरिडीह-कोडरमा ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद धनवार से युवक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-ccl-worker-dies-in-road-accident-son-gets-appointment-letter/">बेरमो

: सड़क दुर्घटना में सीसीएल कर्मी की मौत, बेटे को मिला नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही