Search

 
 
 

गिरिडीह : दुखहरण नाथ मंदिर पूजा करने आया युवक उसरी नदी में बहा

 
Giridih : सावन की तीसरी सोमवारी पर गिरिडीह के प्रसिद्ध बाबा दुखहरण नाथ धाम के समीप एक हादसे ने पूजा के माहोल को गम में बदल दिया. धनबाद के कतरास से अपने परिवार के साथ आया एक युवक धाम के समीप उसरी नदी में नहाने के दौरान नदी की तेज धारा में बह गया. युवक गौतम चौहान का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. स्थानीय गोताखोर नदी में उसे ढूंढने में जुटे हुए थे. उसके साथ पूजा करने आए मां, दादा, दादी, चाची समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. गौतम चौहान के साथ नदी में नहा रहे बहनोई को भी गौतम के बह जाने का पता नहीं चला. मां मंदिर के भीतर शिवलिंग के पास बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रही थी. मुफ्फसिल थाना पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी हुई थी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-youth-murdered-with-sharp-weapon-in-kathara/">बोकारो

: कथारा में धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही