Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : करमा पर्व के लिए फूल लाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Advertisement
Advertisement

गंभरा गांव में करमा की खुशियां मातम में बदली

 Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंभरा गांव में करमा पर्व के लिए फूल लाने गए एक युवक की 25 सितंबर को तालाब में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंभरा निवासी 34 वर्षीय विजय यादव के रुप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय यादव हरियाणा में रहकर काम करता था. 24 सितंबर को ही वह करमा पर्व मनाने के लिए गंभरा गांव आया था और आज गांव के तालाब स्थित मंदिर गया हुआ था. वहीं तालाब से फूल तोड़ने के क्रम में विजय डूब गया. जब इसकी सूचना आस-पास के लोगों को मिली तो उसे तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से गांव में करमा की खुशी मातम में बदल गई. इधर घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. यह">https://lagatar.in/giridih-three-people-injured-in-collision-between-two-bikes/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही