Search

 
 
 

गिरिडीह : मजदूरी करने महाराष्ट्र गए युवक की इलाज के दौरान मौत

 

भवन निर्माण का काम करते समय तीसरे तल्ले से गिरकर घायल हो गया था अफरोज 

Dumri (Giridih) : गिरिडीह जिले के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. डुमरी थाना क्षेत्र के नावाटांड़ निवासी मतीन अंसारी के पुत्र अफरोज अंसारी (28 वर्ष) की मौत महाराष्ट्र के कोल्हापुर में इलाज के दौरान हो गई. उसने अस्पताल में 23 अगस्त बुधवार को अंतिम सांस ली. बताया गया कि अफरोज कोल्हापुर में बिल्डिंग में निर्माण कार्य के दौरान 22 अगस्त की शाम तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार शाम की शाम उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही नावाटांड़ स्थित घर में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में अफरोज की  पत्नी अफसाना खातून व ढाई साल की मासूम बेटी आइजा परबीन है. सूचना मिलते ही समाजसेवी सिकंदर अली अफरोज गे घर पहुंचे और परिजनों का ढांढस बंधाया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jmm-leader-nageshwar-prasad-of-bengabad-passes-away-wave-of-mourning-in-the-area/">गिरिडीह

: बेंगाबाद के झामुमो नेता नागेश्वर प्रसाद का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही