Search

 
 
 

गिरिडीह : एसडीओ ऑफिस में बिना सुरक्षा उपकरण काम कर रहा युवक गिरा, घायल

 
Giridih : डुमरी में मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अनुमंडल कार्यालय में भी साफ-सफाई व रंगाई-पोताई का काम चल रहा है. कार्यालय में 18 जुलाई को गेट की पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा था. पेंटिंग कर रहा युवक सूरज कुमार महतो अचानक रस्सी टूट जाने से गिरकर घायल हो गया. वह डुमरी थाना क्षेत्र के पैकाटांड़ का रहनेवाला है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया. उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है. अंदरूनी चोटें भी आई हैं. लोगों ने बताया कि ठेकेदार मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य करा रहा था. मजदूरों पर काम जल्दी पूरा करने का दबाव भी था. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-new-three-storey-building-to-be-built-in-ram-ratan-high-school-4-88-crores-will-be-spent/">बेरमो

: राम रतन हाईस्कूल में बनेगा नया तीन तल्ला भवन, 4. 88 करोड़ होंगे खर्च [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही