Search

 
 
 

गिरिडीह : देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था युवक

Giridih : जिले के गांवा थाना की पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा और पांच ज़िंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक मुकेश कुमार यादव गावां थाना क्षेत्र के चिहुंटिया गांव का निवासी है. उक्त जानकरी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि युवक सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने की फिराक में था. एसपी शर्मा ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांवा थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात के नेतृत्व में पुलिस की टीम चिहुंटिया गांव पहुंची. टीम ने गांव के सुनसान स्थान पर एक संदिग्ध युवक को देखा. पुलिस ने उसे अपने शिकंजे में लेकर उसकी तलाशी ली. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और पांच ज़िंदा गोलियां बरामद हुई. पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि पुरानी दुश्मनी में वह आपराधिक घटना को अंजाम देने आया था. इसे भी पढ़ें : कम">https://lagatar.in/the-incomplete-works-of-hemant-babu-have-to-be-completed-in-a-short-time-champai/">कम

समय में ‘हेमंत बाबू’ के अधूरे कार्यों को करना है पूरा- चंपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही