Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल

 
Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ में मंगलवार की सुबह अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक सवार युवक खोरीमहुआ निवासी मो. हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक मंझने से राजमिस्त्री का काम कर बाइक से अपने घर खोरीमहुआ लौट रहा था. रास्ते में बालू लोड ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से गावां अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जिप सदस्य पवन चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर घायल की स्थिति की जानकारी ली. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-marched-on-foot-at-the-foothills-of-parasnath-hill/">धनबाद

: पुलिस ने पारसनाथ पहाड़ी की तलहटी में किया पैदल मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही