Search

 
 
 

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

 
Giridih : दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर पड़ी सीबीआई की रेड से भड़की आम आदमी पार्टी ने 20 अगस्त को टावर चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने की. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पंजाब के बाद गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र सरकार घबरा गई है. लोकप्रियता से बौखलाकर भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों और दिल्ली की शिक्षा मॉडल का पूरे विश्व में डंका बजाने वाले दिल्ली के शिक्षा मंत्री के आवास पर सीबीआई की छापेमारी साबित कर रही है कि भाजपा आप की बढ़ती लोकप्रियता से हताश है. उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी कार्यशैली से आप नेता व कार्यकर्ता कभी हताश नहीं होंगे. यह">https://lagatar.in/giridih-even-after-75-years-of-independence-waiting-for-a-bridge-on-the-badwara-paharpur-road/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आज़ादी के 75 साल बाद भी बदवारा-पहाड़पुर पथ पर एक अदद पुल का इंतज़ार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही