Search

 
 
 

गिरिडीह : मणिपुर में हिंसा के खिलाफ आप ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

 
डबल इंजन की सरकार हर जगह फेल : आप
Giridih : भारत के नौजवानों ने अँग्रेजों से लड़कर देश को आजाद कराया, न जाति देखी, ना ही धर्म देखा, आज उसी भारत की बहन-बेटियों को नंगा कर घुमाया जा रहा है. नौजवान के माथे पर पेशाब किया जा रहा है. मणिपुर जल रहा है और देश वहां की सरकार को ढो रहा है. उक्त बातें आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने 22 जुलाई को कही। मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ गिरिडीह टावर चौक पर प्रधानमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मणिपुर की सरकार को केन्द्र तुरंत बर्खास्त करे. युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि भाजपा के 9 साल के शासन में लोकतंत्र और संविधान को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा है. मौके पर युवा नेता आशीष भदानी, मो कैसर अली, सोशल मिडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा ,मो मुर्शीद मिर्जा, मो तैयब अंसारी, मो मुस्तकीम, मो आबिद, मो एहसान अंसारी, मो ताहिर अंसारी, मो अनउल अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707595&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही