Search

 
 
 

गिरिडीह : आप ने की झारखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग

 
Giridih : संगठन विस्तार और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी की जमुआ प्रखंड ईकाई ने 3 अगस्त को जमुआ प्रखंड परिसर बैठक की. रोजन अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुखाड़ पर विशेष रूप से चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए रोजन अंसारी ने झारखंड को अभिलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की. कहा कि राज्य में वर्षा नहीं होने के कारण अभी तक धान की रोपाई नहीं हो सकी है. राज्य को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया गया तो आप चरणबद्ध आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड को भी केजरीवाल मॉडल की ज़रूरत है. केजरीवाल मॉडल को पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे. बैठक में मुख्य रूप से सरयू राय, दीपक साहू, सुजीत साहू, इम्तियाज अंसारी, कलीम अंसारी, जावेद अंसारी, सुनील पंडित, आलम अंसारी, श्रीधर पंडित, अख्तर अंसारी, सिराज अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-rainy-mushroom-out-of-reach-of-common-man/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ बरसाती मशरूम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही