Search

 
 
 

गिरिडीह : आप नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत लोकतंत्र की जीत- कृष्ण मुरारी

 
Giridih : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है. आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया. उन्होंने कहा कि सत्य की जीत तय है. देर-सबेर आम आदमी पार्टी के सभी नेता रिहा होंगे. शराब घोटाला कांड में गिरफ्तार पार्टी के 4 वरिष्ठ नेताओं के घर से आज तक एक रुपया बरामद नहीं हुआ है. आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन से उपजी पार्टी है. केंद्र की तानाशाह सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है. पहली बार विपक्ष के मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी के सहारे विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर चुनाव जीतने का भाजपा का सपना सपना ही रह जाएगा. देश की जनता संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर उतर चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही