Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में जिले के अभिषेक कुमार ने जीता कांस्य पदक

Giridih: रांची खेलगांव में हुए दो दिवसीय 19वीं सिनियर राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गिरिडीह के अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया है.जिले से अभिषेक कुमार और पवन कुमार ने भाग लिया था. जिला वुशु संघ के महासचिव आकाश कुमार स्वर्णकार ने कहा कि अभिषेक पूर्व में भी कई पदक जीत चुका है. वह निरंतर अभ्यास कर रहा है. विश्वास है कि जल्द ही वो अपने पदक को स्वर्ण में बदलेगा. गिरिडीह वापस आने पर संघ उसे सम्मानित करेगी. संघ के संदीप डंगेसच, मुकेश जालान, राजेंद्र तर्वे, अनिल मिश्रा, संतोष खत्री, अमित स्वर्णकार, साधन पटनायक, अनिता ओझा, रोहित राय ने अभिषेक कुमार और कोच आकाश कुमार को बधाई व शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617381&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी: मुंद्रिका यादव गोलीकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही