Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अवैध देसी शराब मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त रामचंद्र मुर्मू को ले गई बिहार पुलिस

Tisri (Giridih) : बिहार के सीमावर्ती इलाके में अवैध महुआ शराब चुलाई मामले का फरार अभियुक्त रामचंद्र मुर्मू को तसरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी तिसरी थाना क्षेत्र के कानिचिहार गांव स्थित उसके घर से हुई. तिसरी पुलिस ने उसे बिहार के चकाई थाना की पुलिस को सौंप दिया. चकाई पुलिस उसे पकड़कर बिहार ले गई. रामचंद्र मुर्मू के खिलाफ बिहार के चकाई थाना में उत्पाद संसोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज है. गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को फरार चल रहे रामचंद्र के तिसरी इलाके में होने की गुप्त सुचना मिली थी. छापेमारी टीम में तिसरी थानाप्रभारी संजय नायक, एएसआई सुदर्शन बिन, आरक्षी मनोज कुमार, मुकेश कुमार, अनिल यादव, मिलन मिश्रा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-mini-factory-of-fake-english-liquor-busted-in-balidih-7-thousand-liters-of-liquor-seized/////">बोकारो

: बालीडीह में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 हजार लीटर शराब जब्त 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही