Search

 
 
 

गिरिडीह : मर्डर केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाने की पुलिस ने हत्या मामले में फरार आरोपी विशाल दास को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. वह  धोबनी गांव निवासी चंद्रिका दास पुत्र है. उसके खिलाफ बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 232/2023 के तहत मामला दर्ज है. वह बीते एक साल से फरार चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, वह कोलकाता में छुप कर रहा था. वह कोलकाता से सुबह में ही धोबनी स्थित अपने घर लौटा था. इसकी गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची. पुलिस को देख वह भागने लगा. जवानों ने उसे खदेड़कर धान के खेत में दबोच लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे गिरिडीह जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishras-bail-hearing-completed-high-courts-decision-reserved/">पंकज

मिश्रा की बेल पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही