Search

गिरिडीह : बैठक में भाजपा के कई पदाधिकारी का नहीं रहना बना चर्चा का विषय

Giridih: वर्णवाल धर्मशाला में 21 मई को भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए इसे पार्टी विद डिफरेंस कहा जाता है. शहर में कई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं पर उनके साथ केडर नहीं है. आगामी 30 मई से 30 जून तक जिले में महा जनसंपर्क अभियान और सदस्यता अभियान चलाया जाना है. 12 से 14 जून तक गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन किया जाना है. पंचायत व बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की गई. [caption id="attachment_643945" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-21-at-3.36.18-PM-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> मौजूद कार्यकर्ता[/caption] पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए टास्क को समर्पित भाव से पूरा किया जाना है. इसमें कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी. बैठक में सिर्फ युवा और महिला मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद थे. बाकी के ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, किसान मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बैठक में नजर नहीं आए जो चर्चा का विषय बना हुआ है. मौके पर पूर्व मेयर सुनील पासवान, उपमहापौर प्रकाश राम. हरविंदर सिंह बग्गा, चुन्नू कांत, सुरेश साव, विभाकर पांडे, संजीत सिंह, प्रोफेसर विनीता कुमारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=643865&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ : प्रेम प्रसंग में युवक पर चाकू से हमला, हमलावर हिरासत में [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//