Search

 
 
 

गिरिडीह : अभाविप ने कार्मेल स्कूल की प्राचार्य का फूंका पुतला, आंदोलन की चेतावनी

 

प्राचार्य पर पुलिस को बुलाकर नहीं मिलने देने का लगाया आरोप

Giridih : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सदस्यों ने 15 सितंबर गिरिडीह के टॉवर चौक पर कार्मेल स्कूल की प्राचार्य समेत सभी मिशनरी स्कूलों का पुतला दहन किया. अभाविप सदस्य कार्मेल स्कूल की प्राचार्य से नहीं मिलने देने पर काफी नाराज थे. अभाविप के प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी आशीष सिंह ने कहा कि दो दिन पहले सूचना मिली कि कि स्कूल के एक छात्र ने स्कूल परिसर में लंच के दौरान कुछ विद्यार्थियों को चिकन के बहाने जान बूझकर प्रतिबंधित मांस खिला दिया था. इसकी सत्यताता जानने के लिए परिषद के सदस्य शुक्रवार को प्राचार्य से मिलने स्कूल पहुंचे. प्राचार्य ने भारी संख्या में पुलिस बुलाकर उन्हें गेट से ही लौटा दिया. इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया. परिषद के नगर मंत्री उज्जवल तिवारी ने कहा कि कार्मेल स्कूल की प्राचार्य अभाविप प्रतिनिधियों से जल्द बात कर मामले की जांच कराएं. वरना स्कूल के गेट में ताला जड़कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा. उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बच्चों के ननभेज लंच पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. पुतला दहन में डब्लू यादव, बबलू यादव, मंटू मुर्मू, अक्षय यादव, शुभम बरनवाल, विकास कुमार, सुभम बिहारी, सजुल राय, तरुश राय, अनीश शर्मा, सुमित सिंह, अभिषेक सिंह, गुलशन पासवान, आनंद पासवान, सचिन यादव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-pm-modi-sent-a-citation-to-dr-sumit-principal-of-dav-swang/">

बेरमो : पीएम मोदी नेडीएवी स्वांग के प्राचार्य डॉ. सुमित को भेजा प्रशस्ति पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही