Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : लव जिहाद के खिलाफ अभाविप ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Giridih: अभाविप गिरिडीह ने 01 जून को झंडा मैदान से टावर चौक तक विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार आए दिन झारखंड में छात्राएं लव जिहाद की शिकार हो रही है यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन राज्य की सरकार मौन है. बिरनी थाना क्षेत्र के बेदापहरी गांव की बेटी अनुराधा की 29 मई को कैफ अंसारी, आशिफ अंसारी व फारुख अंसारी ने बलात्कार व हत्या कर कुआं में फेंक दिया गया. जिससे आस-पास की छात्राएं भयभीत है. पुलिस जांच भी किसी दिशा में नहीं बढ़ रही है. जिसके कारण अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. सरकार से यह मांग है कि ऐसे गंभीर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर हत्यारों को फांसी की सजा दे. लव जिहाद के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाए. मौके पर प्रमुख आशीष सिंह, उज्जवल तिवारी, बबलू यादव, मंटू मुर्मू, विशाखा कुमारी, चंदन ओझा, विकाश वर्मा, नीरज चौधरी, अभिषेक मिश्र, अभिजित मिश्र, राजेश यादव, दीनू टुडू, प्रकाश कुमार, छोटू कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654944&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांडेय : मनरेगा में बीना काम किए हो रही है राशि की निकासी: लोकपाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही