Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: अभाविप नेता ने डीटीओ कर्मचारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Giridih : अभाविप कार्यकर्ताओं ने परिवहन विभाग के कर्मचारियों पर धक्का-मुक्की करने के खिलाफ सोमवार 10 अप्रैल को डीटीओ के नाम ज्ञापन सौंप दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.संघ के सदस्यों ने बताया कि पूर्व नगर मंत्री अक्षय कुमार अपने भाई का लर्निंग टेस्ट कराने डीटीओ कार्यालय गए थे. काफी समय बीत जाने के बाद भी टेस्ट नहीं होने पर जमा कागजात वापस मांगने लगे. कर्मचारी गजेंद्र कुमार ने टाल मटोल करते हुए जाने को कहा. जब अक्षय ने जरूरी काम से जाने की बात कही तो वह भड़क गया. दुर्व्यवहार करते हुए आफिस से धक्का मुक्की कर निकाल दिया. इसकी सूचना अन्य कार्यकार्ताओं को लगी तो वे भी वहां पहुंचे. कर्मचारियों ने उन लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की. संघ सदस्य आकाश श्रीवास्तव, उज्जवल तिवारी,रोशन राय,सौरव कुमार ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय के बाहर धरना व आंदोलन करने की चेतावनी दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604525&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : दहेज हत्या में सास-ससुर व पति को दस साल का कारावास [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही