Search

गिरिडीह : एबीवीपी ने समाहरणालय गेट के समक्ष दिया धरना

11वीं व 12वीं की परीक्षा परिणाम मे सुधार करने की मांग, जमकर की नारेबाज़ी
Giridih : एबीवीपी के नेतृत्व में शनिवार 17 जून को सैंकड़ों छात्र छात्राओं ने पपरवाटांड स्थित नए न्यू समाहरणालय के गेट पर धरना व प्रदर्शन किया. परीक्षा परिणाम से नाराज़ छात्रों ने हेमंत सोरेन सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की. छात्रों का कहना है कि झारखंड बोर्ड के ग्यारवी और बारहवीं की परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद गिरिडीह जिले के कई छात्र-छात्राओं को काफी कम अंक प्राप्त हुआ है. जिसके बाद से लगातार छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम सुधार कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. बीते बुधवार को भी समाहरणालय सभागार में धरना प्रदर्शन किया था. [caption id="attachment_671608" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ABVP-2-300x120.jpg"

alt="" width="300" height="120" /> समाहरणालय गेट पर धरना देते छात्र[/caption] इधर समाहरणालय गेट पर छात्रों के धरना की सूचना मिलते ही एसडीएम विशालदीप खलखो, प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, बीडीओ दिलीप महतो, डीईओ नीलम आईलीन टोप्पो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान समाहरणालय पहुंचे और हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया. अधिकारियों के समझाने के बाद सभी शांत हुए और वार्ता कर वापस लौट गए. यह">https://lagatar.in/tisri-private-schools-found-open-defying-government-instructions/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : सरकारी निर्देश को ठेंगा दिखाते खुले मिले निजी स्कूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp