Search

 
 
 

गिरिडीह : वृद्धाश्रम की वार्डन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर एबीवीपी ने दिया धरना

 
Giridih : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 21 अक्टूबर को स्नेहदीप वृद्धाश्रम की वार्डन आरती सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर वृद्धाश्रम के मुख्य गेट पर धरना दिया. परिषद के सदस्यों ने कहा कि यहां की वार्डन वृद्ध महिला-पुरूष की देखरेख में काफी लापरवाही बरत रही हैं. एक माह पूर्व यहां रामरक्षी देवी नाम की एक वृद्धा गिर गई थी. उन्हें काफी चोट लग गई थी लेकिन वार्डन ने उनका इलाज़ नहीं कराया. जब एबीवीपी के कार्यकर्ता जन्मदिन मनाने वहां पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई. तब आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका इलाज़ कराया. नगर मंत्री अक्षय कुमार ने बताया कि वार्डन गलत तरीके से वृद्घ महिला-पुरुषों का पेंशन निकाल लेती हैं. धरने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अक्षय कुमार, नगर सह मंत्री उज्ज्वल तिवारी, पूर्व नगर मंत्री आकाश श्रीवास्तव, अभिनव जीत, बासुदेव केवट, बबलू यादव, आशीष चंद्रवंशी, बजरंगी यादव, रोहित बरनवाल, पवन शर्मा, कृष्णा कुमार, शिवम गुप्ता, सौरभ कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-migrant-laborer-returning-home-from-mumbai-dies-after-falling-from-train-on-diwali/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दिवाली पर मुंबई से घर लौट रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही