Search

 
 
 

गिरिडीह : अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन : एक्का

 
75 वें स्थापना दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन Giridih : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), गिरीडीह इकाई के द्वारा संगठन के 75 वें स्थापना दिवस पर नौ जुलाई को झंडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो एसपी सिन्हा और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व फीता काट कर किया. इस अवसर पर बिनोद एक्का ने कहा कि अभाविप केवल भारत का नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है. कार्यक्रम को आशीष सिंह, नगर मंत्री उज्जवल तिवारी, नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, विभाग प्रमुख कुमार गौरव, जिला संयोजक विजय ओझा ने भी संबोधित किया. मौके पर विभाग संयोजक कुमार गौरव, जिला संयोजक विजय ओझा के साथ विशाखा कुमारी, मंटू मुर्मू, बबलू यादव, अक्षय यादव, ऋषि त्रिवेदी, नीरज चौधरी, सालूज राय, गुलशन यादव, राहुल पांडे, अनीश शर्मा, विकाश वर्मा, पृथ्वी कुमार, विवेक कुमार, तिलक पंडित, चंदन, सौरभ, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह">https://lagatar.in/will-agitate-if-grade-pay-is-not-improved-ashok-singh/">यह

भी पढ़ें : ग्रेड पे में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन : अशोक सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही