Search

 
 
 

गिरिडीहः अबुआ आवास के नाम पर रिश्वत लेते कर्मी को एसीबी ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड में एसीबी ने अबुआ आवास के नाम पर रिश्वत लेते एक कर्मी (रोजगार सेवक) को गिरफ्तार किया है. बुधवार को एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए टीकामगहा पंचायत के रोजगार सेवक को पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया है.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड में एसीबी ने अबुआ आवास के नाम पर रिश्वत लेते एक कर्मी (रोजगार सेवक) को गिरफ्तार किया है. बुधवार को एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए जमुआ प्रखंड के टीकामगहा पंचायत के रोजगार सेवक को पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया है. रोजगार सेवक राजेश साहू की गिरफ्तारी के बाद धनबाद एसीबी की टीम अपने साथ ले गई.

 गौरतलब है कि टीकामगहा पंचायत निवासी राजकुमार हाजरा अबुआ आवास के लिए प्रयासरत थे. वहीं इनसे अबुआ आवास के लिए रोजगार सेवक के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. राजकुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो धनबाद से संपर्क किया. लिखित आवेदन दिया था. इसके बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही