Giridih : गिरिडीह (Giridih) जिले के तिसरी प्रखंड कार्यालय में रोजगार सेवक मो मोइनुद्दीन को एसीबी धनबाद की टीम ने 15 जून बुधवार को पंद्रह सौ रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम रोजगार सेवक को धनबाद ले गई. जानकारी के अनुसार तिसरी प्रखंड के बरवाडीह गांव निवासी आदित्य कुमार उर्फ मुकेश यादव मनरेगा से एक तालाब का निर्माण करा रहा है. मजदूरी की राशि की निकासी के लिए रोजगार सेवक आदित्य कुमार से दो हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था. रिश्वत नहीं देने के कारण राशि की निकासी के लिए रोजगार सेवक उसे कई दिनों से घुमा रहा था. परेशान हो कर आदित्य कुमार ने एसीबी धनबाद से शिकायत की. एसीबी ने मामले की जांच के बाद रोजगार सेवक के खिलाफ जाल बिछाया और 15 जून बुधवार को 15 सौ रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. शिकायतकर्ता ने बताया कि जब से रोजगार सेवक उनकी पंचायत में आया है, किसी भी काम के लिए लोगों को रिश्वत के लिए परेशान कर रहा है. यह भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-awareness-chariot-left-to-make-people-aware-of-cyber-crime/">गिरिडीह
: साइबर अपराध के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए जागरुकता रथ रवाना [wpse_comments_template]
: साइबर अपराध के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए जागरुकता रथ रवाना [wpse_comments_template]
Leave a Comment