Search

 
 
 

गिरिडीह : उधार शराब पीने पर कुल्हाड़ी से पैर काटने का आरोप

 
गंभीर हालत में गिरिडीह रेफर
Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मुसहरी गांव में एक व्यक्ति ने पड़ोस के ही हरि मुसहर पर शराब पीकर घर जाने के दौरान कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर देने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि मुसहरियाँ गांव निवासी गुड्डू मुसहर गांव में ही हरि मुसहर के घर शराब पीने के लिए गया था. शराब पीने के बाद वह यह कहकर जा रहा था कि कल आकर पैसा दे देंगे. इसी बीच हरि मुसहर के परिवार वालों  व गुड्डू मुसहर के बीच तू-तू मै-मै होने लगी. हरि मुसहर ने आक्रोशित होकर गुड्डू मुसहर के पैर में कुल्हाड़ी से वॉर कर जख्मी कर दिया. घटना में उसका पैर पूरी तरह से कटकर झुल गया. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से एक निजी वाहन के सहारे गावां सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687393&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाना नव नियुक्त मंत्री बेबी देवी के लिए चुनौती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही