Search

गिरिडीह : रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, नक्सल कांड में जेल से छूटा था

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लुप्पी गांव निवासी रंगदारी और फिरौती मांगने के मामले में आरोपी मूसन दास उर्फ महेंद्र दास को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. मूसन दास चकाई थाना में कांड संख्या 218/2022 का नामजद अभियुक्त है और वह कांड अंकित होने के बाद से फरार चल रहा था. वह नक्सली कांड में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका था और जमानत पर छूटा था. एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चकाई पुलिस को सौंप दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp